सक्सेस पार्टी में गर्लफ्रेंड के साथ दिखे मुनव्वर फारूकी, डांस करते हुए वीडियो वायरल…….
पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
लॉकअप के विनर मुनव्वर फारूकी ने शो में कंगना रनौत से वादा किया था कि एक बार शो खत्म हो जाए तो वह अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताएंगे। उन्होंने ऐसा ही किया। रविवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लेडी लव के साथ तस्वीर शेयर की। उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई। दोनों रोमांटिक अंदाज में मिरर सेल्फी ले रहे हैं। लॉकअप की जबरदस्त सफलता के बाद रविवार की शाम को एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में कंगना रनौत और एकता कपूर भी शामिल हुए। साथ ही शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट को देखा गया। लॉकअप की सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूकी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखे गए।
शो में किया जिक्र
मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड को बब्बी कहकर बुलाते हैं। उन्होंने शो में कई बार जिक्र किया। उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सबसे पहले तब चर्चा चली जब उन्होंने शो में रहते हुए एक कप पर बब्बी लिखा और नीचे हार्ट का शेप बनाया। इसके अलावा वह अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का पहला अक्षर कई जगह लिखते दिखे।
पार्टी का वीडियो वायरल
लॉकअप से बाहर आते ही मुनव्वर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाते दिखे। लॉकअप की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं। पार्टी में दोनों कोजी अंदाज में हैं और डांस कर रहे हैं। उनके पास मंदना करीमी भी खड़ी हैं। वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है।
कौन हैं मुनव्वर की गर्लफ्रेंड
मुनव्वर जिन्हें बब्बी कहते हैं उनकी असली नाम नाजिला है और वह एक कॉन्टेंट इंफ्लुएंसर हैं। नाजिला अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं जहां वह फैशन और ब्यूटी टिप्स देती हैं। यूटयूब पर उनके 60 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।


