Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

इस दारोगा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा, बनाया था आलीशान फार्म हाउस……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मेरठ। मेरठ के पूर्व थानाध्यक्ष हस्तिनापुर धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन को आय से अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले है। जांच रिपोर्ट पर शासन ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति दे दी है। बुधवार को मेडिकल थाने में दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इनदिनों लखनऊ में है तैनाती

आगरा के नई आबादी भोपाल कुंज निवासी दारोगा धर्मेंद्र सिंह हाल में मेडिकल के शास्त्रीनगर में परिवार के साथ रहते है। उनकी हाल में तैनाती लखनऊ में चल रही है। धर्मेंद्र सिंह ने हस्तिनापुर में थाना अध्यक्ष रहते हुए आलीशान फार्म हाउस बनाया था। 29 सितंबर 2020 को धर्मेंद्र के फार्म हाउस की पोल खुल गई थी। जिसके बाद शास्त्रीनगर स्थित धर्मेंद्र के फ्लैट में बिजली चोरी भी पकड़ी गई थी। इसका मुकदमा भी बिजली विभाग की तरफ से दर्ज कराया था। हालांकि बिजली के बिलों का भुगतान करने के बाद उस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। तभी धर्मेंद्र सिंह की जांच एंटी करप्शन को दे दी गई थी।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *