Monday, August 3, 2026
Uncategorized

खौफनाक खुलासा, पांच दिन सड़ती रहीं लाशें, सातवें दिन डीजल डालकर फूंके शव, पति पत्नी हत्याकांड में आरोपित ने उगले राज…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मथुरा। दंपती की हत्या का मथुरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपित पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित ने पुलिस को हत्या की जो कहानी बताई है। उसे सुनकर सभी हैरान हैं। मृतक से रुपयों का लेनदेन का विवाद था। सौंख के दंपती को हत्या से पहले नींद की गोलियां खिलाई गईं। अर्द्धबेहोशी की हालत में पहले पति का गला दबाया और फिर पत्नी के मुंह पर तकिया रखकर उसकी जान ले ली। घर से दुर्गंध उठने पर जब पड़ोसियों ने आरोपित को फोन किया तब उसने डीजल डालकर शव फूंक दिए। आरोपित के खिलाफ मृतक के भाई ने मगोर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जले हुए शव बरामद किए गए थे

मथुरा जनपद में थाना हाईवे क्षेत्र के कर्मयोगी ग्राम पाकिट में एक फौजी के मकान से शुक्रवार को कस्बा सौंख के पुन्ना थोक निवासी भीमसेन और उनकी पत्नी भारती के जले हुए शव बरामद किए गए थे। इनकी शिनाख्त चश्मा, अंगूठी और चप्पल के आधार पर हुई। दोनों की हत्या 19 मार्च की रात को करीब एक बजे की गई थी। पुलिस ने भरतपुर जिले के थाना कुम्हेर क्षेत्र के गांव तालफरा निवासी पवन कुंतल को शुक्रवार रात धौलपुर से हिरासत में लिया था। पूछताछ में पवन कुंतल ने दंपती की हत्या किए जाने का जुर्म स्वीकार कर लिया। हत्या के पीछे दोनों के बीच लेनदेन का मामला था।

Related posts:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *