Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

मेहदींं की डिजाइन में बुलडोजर बनवा रही हैं महिलाएं, चुनाव परिणाम बाद बदला ट्रेंड…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान प्रचार में बुलडोजर ऐसा छा गया कि अब यह बड़ा ट्रेंड हो गया है। चुनाव के परिणाम आने के बाद से बुलडोजर की मांग बढ़ती जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां बुलडोजर बाबा के रूप में विख्यात हो गए हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में टैटू के डिजाइन में बुलडोजर बनवाया जा रहा है तो प्रयागराज में महिलाएं मेंहदी में बुलडोजर बनवा रही हैं।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर का ट्रेंड भी बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से तो बुलडोजर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *