Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

रखवाली करते युवक को बाघ ने बनाया निवाला, तीन साल पहले हुई थी शादी

बहराइच, । कतर्नियाघाट के आम्बा गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक युवक को बाघ ने निवाला बना लिया। क्षत-विक्षत शव ग्रामीणों को गेंहू के खेत से सुबह मिला। थाना सुजौली क्षेत्र में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत आंबा गांव में गेरुआ नदी से सटा गांव निवासी शाकिर अली का खेत है, जिसमें गेंहू की फसल लगी हुई है। शाकिर अली ने खेत को गांव निवासी मुराली पासवान को साझे पर दे रखा है।

adv……..

फसल को वन्यजीव अक्सर नुकसान करते हैं। मुराली का बेटा 25 वर्षीय राकेश पासवान बीती रात खेत की रखवाली करने गया था। सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो घर के लोग उसे बुलाने के लिए खेत पंहुचे, जहां उसका क्षत-विक्षत शव खेत में पड़ा मिला। सिर धड़ से अलग था। घटना से गांव में हड़कंप मच गया देखते ही देखते भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी है।

तीन साल पहले हुई थी राकेश की शादी: मां रेनू देवी ने बताया कि राकेश का विवाह सावित्री से तीन वर्ष पहले हुई थी। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। रेंजर कतर्नियाघाट रामकुमार को घटना स्थल के लिए भेजा जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *