Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

यहां के इस जंगल में आया तेंदुआ, वन विभाग की दौड़ी टीम……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

टाइगर रिजर्व से भटके तेंदुआ आबादी वाले इलाकों में पहुंचकर दहशत फैलाने लगे हैं। कभी बहेड़ी, कभी मीरगंज, कभी नवाबगंज में तेंदुआ होने की सूचनाएं वन विभाग के अधिकारियों को मिल रही हैं। अब मीरगंज के गांव के पास तेंदुआ देखे जाने का वीडियो मिलने से आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई है।

मीरगंज के गांव कपूरपुर के जंगल में तेंदुआ देखने जाने के बाद खलबली मच गई है। रात को एक राहगीर ने कपूरपुर समसपुर के बीच रात में रोड पर बैठे तेंदुआ का वीडियो बनाया। वीडियो देखने के बाद वन्त अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँच गई। क्षेत्र के लोगों को होशियारी से रहने की अपील की गई है। रेंजर सन्तोष शर्मा का कहना है। कपूरपुर के पास तेंदुआ रात को दिखा है। किसी राहगीर युवक ने तेंदुआ का वीडियो भी बनाया है। तेंदुआ तलाश करने को टीम लगाई गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *