Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशकानपुर

भाजपा विधायक के खिलाफ यह समुदाय लामबंद, बर्खास्तगी की उठी आवाज और मुकदमे की मांग……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

कानपुर। बिठूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के ट्वीट पर पार्टी के अंदर ही अब विवाद शुरू हो गया है। पार्टी के अंदर मौजूद सिख पदाधिकारी ही इसपर नाराजगी जताने लगे हैं और मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उन्हें बर्खास्त करने तक की मांग कर दी गई है। उन्होंने ट्वीटर पर टिप्पणी से सिखों की भावनाएं आहत होने की बात कही है। वहीं आक्रोशित सिख समुदाय ने श्री गुरु सिंह सभा कानपुर महानगर के चेयरमैन सरदार कुलदीप सिंह के नेतृत्व में नजीराबाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *