Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

अलग अलग दिनों में बंद होंगे बाजार, पढ़िए बाजारों की साप्ताहिक बंदी का नया नियम……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। पिछले तकरीबन दो साल से कोरोना संकट की वजह से बाजारों के लिए उथल पुथल पुथल भरा माहौल रहा है। ऐसे हालात में बाजारों की बंदी के दिन भी प्रभावित हुए। कुछ महीने तक सभी बाजारों के लिए शनिवार और रविवार ही साप्ताहिक बंदी लागू रही। इस साल के लिए प्रयागराज जिला प्रशासन ने जिले भर के बाजारों की साप्ताहिक बंदी का नया टाइम टेबल लागू कर कर दिया। डीएम संजय खत्रीके अनुमोदन पर अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर मदन कुमार ने आदेश जारी किया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 31 दिसंबर.2022 तक लागू रहेगा। साप्ताहिक बंदी उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम.1962 की धारा. 8;2 में डीएम को दिए गए अधिकारों के तहत लागू की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *