प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को जमकर पीटा, हालत गंभीर……
पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
गोरखपुर। बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में 15 दिसंबर की देर रात एक प्रेमी युगल की जमकर पिटाई कर दी गई। चर्चा है कि प्रेमी, प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के परिवार वालों ने दोनो को देख लिया। इसके बाद उनकी लाठी डंडे से जमकर पिटाई की गई।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रेमी युगल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनो की हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
युवक के घर वालों ने दी तहरीर
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया की दोनों को गंभीर चोटें आईं है। प्रकरण में युवक के घरवालों की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही इस घटना को अंजाम देने वालों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। पूछताछ में पता चला कि युवक.युवती के बीच प्रेम संबंध था।


