Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशकानपुर

ब्यूटी पॉर्लर में सज रही थी दुल्हन, बरात आने से पहले आया दूल्हे का मैसेज….टूट गई शादी….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

ब्यूटी पार्लर में जयमाला से पहले तैयार हो रही दुल्हन के मोबाइल पर आए एक मैसेज ने सभी के होश उड़ा दिए। ये मैसेज था दूल्हे का, जिसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है। अब वे बरात लेकर नहीं आ रहे हैं। कानपुर में पनकी के गंगागंज में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

पनकी पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पनकी के गंगागंज निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी की शादी सनिगवां निवासी राजकुमार सिंह के बेटे क्रांति सिंह से तय हुई थी। पिता ने बताया कि बेटी उन्नाव स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है जबकि क्रांति सिंह सरकारी शिक्षक है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *