Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

बड़े बाबू के जुगाड़ का कमाल, फर्जी नाम से नौकरी के बिता दिए इतने साल, डीएम ने की……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

समाज कल्याण विभाग के एक बड़े बाबू के जुगाड़ की खूब चर्चा है। वह 36 साल से गोरखपुर में दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहा है। डीएम ने जांच के बाद उसके निलंबन की स्पष्ट संस्तुति की है। लेकिन विभाग कार्रवाई में हीलाहवाली कर रहा है।

विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, 4 फरवरी 1985 को रवि प्रकाश मिश्र के नाम नियुक्ति पत्र जारी हुआ था। लेकिन तभी से मिश्र के स्थान पर रवि प्रकाश चतुर्वेदी काम कर रहा है। चतुर्वेदी इस साल 31 दिसंबर को रिटायर भी हो जाएगा। उच्चस्तरीय निर्देश पर गोरखपुर के डीएम विजय किरन आनंद की गोपनीय रिपोर्ट में इन सभी तथ्यो की पुष्टि की गई है। डीएम ने यह भी सिफारिश की है कि चतुर्वेदी को निलंबित कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए।

समाज कल्याण निदेशालय के ही एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि चतुर्वेदी किसी दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहा है। यह विभाग में सभी लोग वर्षों से जानते हैं। लेकिन उसके जुगाड़ से सारे नियम बौने साबित होते रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि डीएम ने 6 दिसंबर को रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। पर अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताते हैं कि समाज कल्याण निदेशालय में बैठे कुछ अफसर भी उसे बचाने में शामिल हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *