Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

यहां जल्दी खाना नहीं बनाया तो पत्नी को गोली से उड़ाया, तमंचा लेकर पहुंचा थाने….

163
यूपी 2022ः विधान सभा चुनाव में क्या अखिलेश यादव के साथ शिव पाल की पार्टी करेगी गठबंधन

बरेली, लखनऊ।। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

भमोरा। घरेलू कलह के चलते एक सराफ के नौकर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद तमंचा लेकर थाने पहुंच गया। तमंचा सहित हत्यारोपी को सामने देख पुलिस भी सकते में आ गई। मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

163
यूपी 2022ः विधान सभा चुनाव में क्या अखिलेश यादव के साथ शिव पाल की पार्टी करेगी गठबंधन

सरदारनगर के चंद्र प्रकाश शर्मा किसान है। उनका छोटा बेटा संदीप शर्मा बरेली में एक सराफ की दुकान पर नौकरी करता है। चंद्र प्रकाश ने बताया कि संदीप का विवाह तीन वर्ष पहले 15 जुलाई 2019 को भुता क्षेत्र के भगनापुर निवासी राजेश पाठक की बेटी प्रेमवती उर्फ नेहा के साथ हुआ था। नेहा और संदीप के बीच छोटी छोटी बातों पर विवाद रहने लगा। संदीप नौकरी करने के लिए सुबह घर से बरेली चला जाता था। वह पत्नी से सुबह जल्दी खाना बनाने की बात कहता तो वह आग बबूला हो जाती थी।

गुरुवार की शाम संदीप बरेली से लौट कर घर आया और पत्नी से खाना बनाने की बात पूंछी। पत्नी ने कहा खाना नहीं बनाया है इसे लेकर रात भर दोनों में विवाद होता रहा। सुबह संदीप ने नेहा से खाना बनाने के लिए कहा जिस पर वह झगड़ने लगी। इसी बीच गोली चलने की आवाज आई कुछ देर में पता चला कि संदीप ने पत्नी नेहा को गोली मारकर हत्या कर दी है।  मोहल्ले में हड़कंप मच गया। संदीप ने खुद पुलिस को सूचना दी और तमंचे के साथ थाने पहुंच गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *