Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः बसपा के कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी ने कहा कि आज इसी के वजह से शारदा प्रसाद विधायक हैं……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। चकिया लतीफशाह रोड़ स्थित ग्रीन गार्डेन लान में बहुजन समाजपार्टी द्वारा एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों ने बाबा भीमराव अम्बेडर व कांशी राम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।
कैडर कैंप को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व पूर्व एमएलसी के साथ ही मुख्य सेक्टर प्रभारी वाराणसी मंडल डा. विजय प्रताप ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें अपने वोटों का मालिक बना दिया है। राजा हो रंक सभी एक वोट हैं सामान। बाबा साहेब ने पढ़ाई, नौकरी में बराबरी के लिए आरक्षण देने का कार्य किया है। आज इसी आरक्षण के वजह से लोग सांसद, विधायक बन रहें हैं। आज चकिया विधायक शारदा प्रसाद जी भी इसी वजह से विधायक बने हैं। सबको बराबरी का मौका देना ही बाबा साहेब का मुख्य उद्देश्य था। इस लिए आप अपने अधिकारों को समझते हुए एक बार फिर पांचवीं बार बहन मायावती जी को सुबे का मुख्यमंत्री बनाने के लिए चकिया के प्रत्याशी/प्रभारी विकास आजाद को जितायें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *