Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया क्षेत्र में यहां सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बबुरी, चन्दौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की विषैले सर्प के काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार सीकरी गांव निवासी सत्यनारायण प्रजापति 55 वर्ष अपने घर में पड़े एक पुराने बक्से को हटा रहे थे। कि बक्से के पीछे छुपा एक विषैले सर्प ने उनके हाथ पर काट लिया। साप के काटने की जानकारी मिलने पर आनन, फानन में परिजनों ने इलाज हेतु बबुरी कस्बे के एक निजी चिकित्सालय ले आये । सत्यनारायन की बिगड़ी हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय चन्दौली को भेज दिया। जहाँ इलाज के दौरान सत्यनारायन की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तथा घर मे चीख पुकार मच गया। सूचना पर पहुँची बबुरी पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *