Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया इन दर्जनों गांवों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर किया इतने मामलों का किया निस्तारण…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने न्याय आप के द्वारा कार्यक्रम के तहत 18 मामलों का निस्तारण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्थानीय विकास खंड के दर्जनों गावों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में जमीन, सड़क, नाली, पानी सहित तमाम समस्याओं का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तत्काल निस्तारण किया। न्याय आप के द्वारा कार्यक्रम के तहत बरौन्हा, पालपुर, खरौजा, छितमपुर, मुसाखाड़, मुबारकपुर, मुज्जफपरपुर, चकिया, बुढ़वल गांव में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पहुंचे। जहां लोगों द्वारा किए गये पहले से शिकायत को मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए 18 मामलों का मौके पर निस्तारण कर ग्रामीणों को निजात दिलाया। इस दौरान राजस्व कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *