Tuesday, June 23, 2026
आजमगढ़उत्तर-प्रदेश

महिला के शव को रौंदती रहीं गाड़ियां, खून से लाल हो चुकी सड़क पर साड़ी से हुई पहचान…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

आजमगढ़। महिला के खून से लखनऊ.बलिया हाईवे लाल हो गया। गाड़ियां पूरी रात शव को रौंदती रहीं। सुबह घटना की जानकारी हुई तो लाल साड़ी उसके महिला होने का सुबुत बन पाई। फूलपुर पुलिस महिला के कमर से नीचे का हिस्सा व साड़ी को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है। सुबह घटना की पूरे इलाके में खूब चर्चा रही। स्‍थानीय लोगों के अनुसार महिला की लाश मिलने की जानकारी नहीं हो सकी थी रात में कई वाहन गुजर गए और लाश क्षत विक्षत हो गई।

यह पूरी दर्दनाक घटना लखनऊ .बलिया राज्य मार्ग की है। फूलपुर के लोग बुधवार की सुबह टहलने निकले तो गंगा प्रसाद इंटर कालेज के सामने का नजारा देख कांप उठे। दरअसल, पूरी सड़क खून से लाल नजर आ रही थी। लोगों ने गौर से देखा तो पता चला कि खून अज्ञात महिला का है। वह किसी वाहन की चपेट में आई तो फिर आती ही गई। रफ्तार के नशे में एक के बाद एक कितने वाहन उस पर से गुजर गए होंगे कहना मुश्किल है। घटना कितने बजे की है इसका सिर्फ अंदाज ही लोग लगा पा रहे थे। हो.हल्ला मचा तो फूलपुर थाने के दारोगा सुशील दुबे वहां जा पहुंचे। हालांकि इलाकाई पुलिस से पहले डायल 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

 

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *