Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

अपराधी की हत्या मामले में पूर्व प्रधान का बेटा सहित दो गिरफ्तार…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। प्रयागराज जनपद के यमुनापार में पिछले महीने एक अपराधी को जान से मार दिया गया था। लालापुर थाना क्षेत्र के नगरवार गांव में अपराधी कल्लू तिवारी की हत्या में शामिल पूर्व प्रधान राम गणेश के बेटे अशोक पाठक व विकास पाठक को पुलिस ने सोमवार यानी आज गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित वारदात के बाद गांव छोड़कर भाग गए थे। अब उनके लौटने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उनको घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ की जा रही है।

लालापुर में अपराधी कल्‍लू तिवारी की हुई थी हत्‍या

बीते माह लालापुर थाना क्षेत्र के नगरवार गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस दैरान जमकर मारपीट और फायरिंग हुई थी। रिटायर फौजी मुकेश त्रिपाठी की राइफल व रिवाल्वर छीन कर विपक्षियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई थी। जिससे अपराधी कल्लू तिवारी की मौत हो गई थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *