Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

यहां कटकर महिला बीडीसी की हुई मौत, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

वाराणसी , पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।।

जनपद बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत बहोरीपुर गांव की महिला बीडीसी की गुरुवार को अलसुबह ट्रेन से कटने से मौत हो गयी। वे अपने घर से टहलने के लिए निकली थी। बाद में वहां टहलने पहुंचे लोगों ने परिवार के लोगों और पुलिस को सूचना दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव भी पहुंचे और जानकारी लेने के साथ ही मृतका के परिवार को सांत्वना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया, बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।

मिली जानकारी अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के भदया निवासी गुलाब पटेल के बेटी सरोजा पटेल (27) की शादी तीन वर्ष पूर्व बहोरीपुर के आनंद पटेल से हुई थी। परिजनों ने बताया कि सरोजा गुरुवार को अलसुबह वह अपने घर से टहलने के लिए निकली थीं। ट्रेन की पटरी पार करते समय ट्रेन आ जाने से उसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी।

बाद में वहां पहुंचे लोगों ने विवाहिता का शव देखकर परिजनों को सूचना दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृतका पिछले दिनों पंचायत चुनाव में अपने गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थी और विजयी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद आस- पास के गांव के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *