Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

नहाते समय गंगा की लहरों में समा गया किशोर, तलाश में जुटे गोताखोर और ग्रामीण…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मुरादाबाद। अमरोहा के गजरौला में उफान के साथ बह रही गंगा में डूबकर एक किशोर लापता हो गया। ग्रामीण व गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। स्वजन का रो.रोकर बुराहाल है।

हसनपुर क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी जगदीश का 12 वर्षीय पुत्र पवन गजरौला थाना क्षेत्र के खादर इलाके में स्थित गांव शीशोवाली में अपनी ननिहाल में आया था। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव के पास उफान के साथ बह रही गंगा में नहाने के लिए चला गया। गांव के अन्य साथी भी स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय पवन गहरे पानी के भंवर में फंस गया और डूबने लगा। चीख.पुकार मचने पर जब तक साथियों ने ध्यान दिया। तब वह लापता हो गया। सूचना के बाद गांव के लोग व स्वजन दौड़कर मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। गांव के प्रधान पति हरपाल सिंह ने बताया कि किशोर लापता हो गया है। उसकी तलाश चल रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *