Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

बेटे ने सोते समय सौतले मां पर किया तलवार से हमला, हालत गंभीर…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

अलीगढ़। लोधा क्षेत्र के गांव केशोंपुर जोफरी में बुधवार रात्रि को सोती हुई सौतेली मां पर बेटे ने तलवार से कई वार किये। हमले में घायल मां ने शोर मचाया तो आरोपित भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर अवस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती कराया।

पहली पत्‍नी अपने प्रेमी के साथ चली गयी

गांव के धर्मेंद्र कुमार के पहली पत्नी मंजू के दो बेटे व एक बेटी हैं जिसमें अवविवाहित बड़ा बेटा विकास आगरा में रहता है तथा विवाहित छोटा बेटा अतुल गांव में ही अलग मकान में रहता है। धर्मेंद्र की पहली पत्नी करीब 8 वर्ष पूर्व किसी प्रेमी के साथ चली गयी थी तब धर्मेन्द्र ने दूसरी शादी पूनम से कर ली पूनम के भी छोटे छोटे दो बेटे व एक बेटी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *