Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा गया प्रधान, सैकड़ों लोगों ने की जमकर धुनाई…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बिजनौर। जनपद के स्‍योहारा क्षेत्र में गांव के प्रधान की उस वक्‍त धुनाई हो गई। जब उसे लोगों ने गांव की ही एक महिला के साथ रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। प्रधान महिला को प्रेमजाल में फंसाकर कांड कर रहा था। लेकिन बीच में ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी हो गई। जिसके बाद प्रधान को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रधान इस बार के प्रधानी के चुनाव में भारी मतों के साथ विजयी हुआ था। इधर आपत्तिजनक हालात में पकड़े जाने के बाद प्रधान की पिटाई का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दी। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई।

1213
चकिया के बीजेपी विधायक शारदा प्रसाद द्वारा किए गये कार्यों से क्या आप संतुष्ट हैं!

लोगों ने पकड़कर कर दी धुनाई

स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान को गांव की ही एक महिला के साथ उसके घर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए प्रधान कई तमाचे रसीद कर दिए। इतना ही नहीं उसे लात घूसे और चप्‍पलों से भी पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को लोगों से किसी तरह बचाया और अपने साथ थाने ले गई। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग प्रधान को लानत दे रहे हैं।

काफी देर तक चला हाई वोल्‍टेज ड्रामा

प्रधान के पकड़े जाने के बाद कई घंटों तक हाई वोल्‍टेज ड्रामा चलता रहा। सैकड़ों लोगों ने पहले तो इसकी खूब धुनाई की और बाद में पुलिस के हाथों पर सौंप दिया। इस दौरान गांव में खूब हंगामा होता रहा। आसपास के गांवों में भी यह घटना सनसनी की तरह फैल गई। कई लोगों ने तो प्रधान को समाज बहिष्‍कार के लिए भी मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस ने प्रधान को थाने लेकर गई है और आगे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *