Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

……….तो विकास दुबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की प्रतिमा भी लगवाऊंगा, महासभा के अध्यक्ष का ऐलान

कानपुर, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

इस समय ब्राह्मण को रिझाने और अपने पाले की हर संभव कोशिश हो रही है। बहुजन समाज पार्टी के अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन के बाद सपा ने पूर्वांचल में ब्राह्मण सभा की घोषणा कर नई टीम बना डाली है। अब भाजपा सरकार भी अपने मंत्रिमंडल विस्तार में ब्राह्मण ब्रह्मास्त्र चल सकती है। यूपी की सियासी दंगल में के बीच अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने यह बयान देकर नई सनसनी मचा दी है कि यदि फूलन देवी की प्रतिमा लग सकती है तो ब्राह्मणों के महापुरुष विकास दूबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की प्रतिमा भी लगेगी।

दिनों कानपुर के चौबेपुर स्थिति ग्राम बरुआ में भगवान परशुराम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने भरे मंच से घोषणा की कि ब्राह्मण महासभा यूपी में प्रकाश शुक्ला और विकास दुबे की प्रतिमा स्थापित कराएगी। उन्होंने कहा कि जब फूलन देवी डकैत और ददुआ डकैत की प्रतिमा उनका समाज लगाता है जो घोषित डकैत थे तो जो ब्राह्मणों के महापुरुष और वीरता के प्रेरणास्रोत हैं उनकी प्रतिमा क्यों नहीं लग सकती है। पूरा ब्राह्मण समाज इसका समर्थन करता है।

राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि विकास दूबे और श्रीप्रकाश शुक्ला के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर वे गुनाहार थे उन्हें न्यायालय सजा देती है। सरकार कौन होती है सजा देने वाली। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 छला जाएगा। समाज के लोगों को पूछना चाहिए अभी तक वो कहां थे जब ब्राह्मणों के साथ अन्याय किया जा रहा था।

राजेंद्र नाथ ने सरकार से सवाल किया क्या दोष है खुशी दुबे का। सिर्फ इसलिए कि वह अपराधी की पत्नी है। तीन दिन भी नहीं रही ससुराल में, आज निर्दोष ब्राह्मण की बेटी सलाखों के पीछे से न्याय मांग रही है। उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मण समाज  को ठगने नहीं दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *