Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः महीनों बाद हुआ आयोजन, फिर भी पड़े इतने प्रार्थना पत्र…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नौगढ़, चंदौली। शासन के मंशा के अनुरुप महीनों बाद पुनः प्रारंभ हुए थाना दिवस का आयोजन स्थानीय थाना परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी व सीओ के अध्यक्षता में शनिवार को किया गया। जिसमें कुल 6 फरियादियों ने अपनी समस्या के निस्तारण के लिए गुहार लगाया। जहां मौके पर दो फरियादियों के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
थाना दिवस के दौरान एसडीएम अतुल गुप्ता ने कहा कि थाना दिवस को गंभीरता से लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिससे आप के उपर कार्यवाई हो। जो भी प्रार्थना पत्र आते हैं उसे मौके पर जाकर निस्तारित करें। पुलिस व राजस्व टीम समन्यवय बनाकर कार्य करें। वही सीओ श्रुति गुप्ता ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों में पुलिस हल्का लेखपाल का सहयोग लेकर कार्य करें। निस्तारण ऐसा करें कि उन्हें बारण्बार चक्कर न लगाना पड़े। थाना दिवस में कुल 6 फरियादियों ने गुहार लगाया। जिसमें 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एक को छोड़कर सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। इस दौराना थानाध्यक्ष राजकुमार यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी व लेखपाल मौजूद रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *