Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में यहां पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट……. गन्दगी देख ईओ को दिया चेतावनी,, कहा चार दिन बाद फिर करुंगा

 

चकिया, चंदौली।। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
आज सुबह आठ बजे स्थानीय नगर पंचायत प्रशासक / ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर के वार्ड नंबर 1 और 2 में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आगमन को लेकर साफ सफाई कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा था।

वहीं नम्बर दो में निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की नजर कूड़े के ढेर पर पड़ा। जिससे देख भड़क उठे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम को चेतावनी दिया की ऐसा दृश्य देखने को किसी भी वार्ड में न मिलें। चार दिन के अंदर सभी जगह से कूड़े हटवालें। मैं फिर निरीक्षण करुंगा। कमी मिलने पर कार्रवाई अवश्य किया जायेगा।
मैं यह भी जानता हूं कि मेरे आने पर यह विशेष सफाई कराया जा रहा हैं। लेकिन सफाई हमेशा होनी चाहिए।
ईओ को निर्देश दिया कि जितनी भी कमियां या समस्या मिली हैं। उसका प्वाइंट वार बना लें।
इस दौरान तहसीलदार फूलचंद्र यादव, सभासद गीता सोनकर, सभासद मनोज, सभासद प्रमोद, लेखपाल राम आशीष, वरिष्ठ लिपिक रोशन, गुलाब मौर्या, राम सेवक सहित अन्य कर्मचारियों सहित वार्ड के लोगों मौजूद रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *