Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

काशी की छात्रा प्रगति का लंदन के अखबार ने किया सराहना…..लॉकडाउन में अंतरराष्ट्रीय पत्रिका लेटर फ्रॉम लंदन व डिस्पोरा एंड डेस्टिनेशन में लिखने का मिला मौका….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के महामना मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान की तृतीय वर्ष की छात्रा प्रगति गुप्ता को लॉकडाउन में अंतरराष्ट्रीय पत्रिका लेटर फ्रॉम लंदन व डिस्पोरा एंड डेस्टिनेशन में लिखने का मौका मिला ।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के लिए कई लेख लिखे। उनके सभी लेखों को पत्रिका में प्रकाशित किया गया। इस बार उन्होंने काशी के प्रसिद्ध बाबा शिवानंद स्वामी 125 वर्षीय के बारे में लेख लिखा और फोटोग्राफी भी की उनके इस लेख को अंतरराष्ट्रीय पत्रिका लेटर फ्रॉम लंदन और समाचार पत्र द डिस्पोरा टाइम्स ग्लोबल के प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित किया गया। प्रगति गुप्ता को यह मौका अंतरराष्ट्रीय पत्रकार मिस्टर एस पूरी विरिष्ठ संपादक यूके और ग्रेट ब्रिटेन जिन्होंने यह लेख बहुत पसंद किया और उन्होंने प्रगति गुप्ता को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी। विद्यापीठ की इस छात्रा ने 2020 में इंडियन ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता, जिसमें वे फर्स्ट रनरअप और मिस क्वीन टाइटल भी जीत चुकी है और अपने संस्थान का नाम रोशन भी किया ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *