Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में यहां हुआ बड़ा हादसा दो लोगों की हुई मौत………यहां के है रहने वाले,, पहुंची पुलिस

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बाइक पर गिरा पेड़, पिता पुत्र की हुई दर्दनाक मौत

बाइक सवार जा रहे थे किसी कार्य से रघुनाथपुर

पिता पुत्र की मौत की सूचना लगते ही परिवार में मचा कोहराम

चकिया, चंदौली। गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास चकिया मार्ग पर खराब मौसम के बीच बाइक सवार पिता पुत्र पर पेड़ गिर गया। दुर्घटना में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों और अन्य राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त अलीनगर थाना क्षेत्र के साई गांव निवासी रामप्रवेश पांडेय 51 वर्ष और अरविंद पांडेय 28 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों को सूचित किया। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।

साई गांव निवासी रामप्रवेश पांडेय अपने बड़े पुत्र अरविंद पांडेय के साथ बाइक से अपने ससुराल रघुनाथपुर जा रहे थे। बाइक अरविंद ही चला रहे थे। मौसम खराब था और हवा भी तेज चल रही थी। गोलिहां पेट्रोप पंप के समीप अचानक गुलमोहर का एक पेड़ गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। सिर पर गंभीर चोर लगने से दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लबे सड़क गिरे पेड़ को हटवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *