Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया क्षेत्र में यहां गला दबाकर युवक की हुई थी हत्या, चार अज्ञात पर मुकदमा…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

शहाबगंज, चंदौली। अमांव गांव निवासी कुश चौहान 30 की गला दबाकर हत्या हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद पिता राधे चौहान ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ ही हत्यारों का पता लगा रही है।

ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी राधे चौहान के पुत्र कुश का शव मंगलवार को कुशडेहरा गांव के सिवान में मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामला हत्या का निकला। कुश की गला दबाकर हत्या की गई थी। कुश सोमवार की शाम से घर से गायब था। परिवार के लोग उसे ढूंढ़ रहे थे लेकिन सुबह मजदूर गेहूं की कटाई करने सिवान में गए तो शव को देखकर वह सन्न रह गए। उनकी सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे थे। पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कराया। एसएचओ वंदना सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है। वह किन.किन के संपर्क में थ, किसके साथ निकला। यह सब जानकारी एकत्र की जा रही है। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *