Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

10 लाख की रंगदारी वसूलने आए दो बदमाशों ने बच्ची के गले पर लगाया चाकू, परिवार को बनाया बंधक, पहुंची कई थानों की पुलिस

वाराणसी पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।

वाराणसी के चांदमारी क्षेत्र की वीडीए कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में रविवार दोपहर 10 लाख की रंगदारी वसूलने आए दो बदमाशों ने दो साल की बच्ची के गले पर चाकू लगाकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। सूचना पाकर डीसीपी अमित कुमार शिवपुर थाना सहित आसपास के अन्य तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी है।

अबतक की जानकारी के मुताबिक, शिवपुर थाना के चांदमारी क्षेत्र की वीडीए कॉलोनी में एनटीपीसी के इंजीनियर भाईलाल का मकान है। मकान में उनकी पोती मैत्री और बहू सोनी बंधक बनाई गई हैं। पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। मौके पर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन फोर्स के साथ पहुंच रहे हैं।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *