Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर कर रहें मनमाने तरीके से धन उगाही-नीतू सिंह…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चन्दौली। ग्राम्या संस्थान एवं ऑक्सफैम के संयुक्त तत्वावधान में मरीजों के अधिकार को लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में आशा, आशा संगिनी, एएनएम के साथ संयुक्त बैठक की गई। जिसमें संस्थान की कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मरीजो का अधिकार कानून बनाया गया है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालो के लिए लेकिन उसका पालन नही हो रहा है। इस कानून के बारे में किसी को जानकारी ही नही है। प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा मनमाने तरीके से धन उगाही की जा रही है। मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं मरीजों के कुछ अधिकार दिए गए हैं। जिसका पालन नहीं हो रहा है जो मरीजों के अधिकार का खुला उल्लंघन है। आगे ग्राम्या संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेन्द्र ने बताया कि इस विषय पर गांव में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं स्टाफ के साथ भी बैठकें की जा रही हैं ताकि मरीजों के अधिकार सुनिश्चित हो सके एवं उनको बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके इसके साथ ही मरीजो के अधिकार के साथ उनके कर्तब्यों की भी बात कही गई उसका भ पालन नही हो रहा है इस लिए मरीजो के अधिकार को लेकर समुदाय स्तर व सेवाप्रदाता स्तर पर काम करने की जरूरत है तभी सबको बेहरत स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएगी। सरोज, आरती, पूनम, किरन, गीता, बिंदु, सीता, मीरा, बेबी, राधिका सहित कुल 37 लोगो ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *