Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पांच राज्यों में तैनात की जा रहीं 250 केंद्रीय बल की कंपनियां…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सीएपीएफ की करीब 250 कंपनियों ने पांच राज्यों में जाना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार के आदेश पर 45 कंपनियां तमिलनाडु में, 40 असम में, 10 पुडुचेरी में, 125 पश्चिम बंगाल में और 30 कंपनियां केरल में तैनात की जाएंगी।

केंद्रीय सुरक्षा बलों की कम से कम 125 कंपनियां पश्चिम बंगाल में 25 फरवरी तक पहुंचेंगी। वहीं आज राज्य में सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां पहुंच भी गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चुनाव प्रचार के दौरान कानून और व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए इन सैनिकों को चुनाव के लिए बंगाल भेजने का फैसला किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *