Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशसोनभद्र

गणपति आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का हुआ उद्घाटन

रिपोर्ट– संदीप

ब्लॉक प्रमुख सरिता यादव ने फीता काटकर किया उद्घटान

सोनभद्र, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज़ नेटवर्क।।

मंगलवार को स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के समीप गणपति आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सरिता यादव ने फीता काटकर किया।यह प्रेरणा कैंटीन गणपति आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित होगा।और इसकी प्रोपराइटर कुसुम देवी होंगी।

इस मौके पर उपस्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव ने समूह के लोगो से गर्मी के दिनों में मट्ठा, लस्सी व शीतल पेय पदार्थ रखने एव साफ सफाई पर ध्यान देने की बात कही।खण्ड विकास अधिकारी निरंकार मिश्र ने कहा कि इस कैंटीन के खुल जाने से कर्मचारियों एव ब्लॉक मुख्यालय पर आने वालों लोगों को काफी सहूलियत होगी।

इस कैंटीन से गर्मी के दिनों में ब्लॉक मुख्यालय पर आए लोगो को पानी व शीतल पेय पदार्थ हेतु कही दूर नही जाना पड़ेगा।उन्हें ब्लॉक मुख्यालय के समीप ही शीतल पेय पदार्थ व नास्ता उपलब्ध हो जाएगा।इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव पशु चिकित्साधिकारी डॉ विवेक सरोज,ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित ब्लॉक के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *