Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

एप ने कराई दोस्ती तो गिफ्ट देने यहां से फ्लाइट पकड़कर प्रेमिका के घर पहुंचा, अचानक आ गई फैमिली….हुई पिटाई…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखीमपुर। एप के जरिए इंटरनेट मीडिया पर एक युवक और किशोरी की दोस्ती ने यूपी के लखीमपुर में बखेड़ा करा दिया। युवक बंगलुरु से अपने दोस्त के साथ कई सारे गिफ्ट लेकर ऑनलाइन प्रेमिका के घर पहुंच गया तो लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बंगलुरु से हवाई जहाज सेे गिफ्ट लेकर पहुंचा, हुई प‍िटाई

दरअसल, मूल रूप से देवरिया के ग्राम पखरा, थाना गौरीबाजार का निवासी सलमान अंसारी बंगलुरु में एसी एयर कंडीशन का मैकेनिक है। कुछ माह पहले हैप्पी एप के जरिए उसकी चैटिंग लखीमपुर की किशोरी से शुरू हुई। फिर मोबाइल नंबर लेकर दोनों एक.दूसरे से बात करने लगे। इसी बीच बीते रविवार 10 जनवरी को युवक अपनी ऑनलाइन प्रेमिका से मिलने के लिए एक दोस्त के साथ बंगलुरु से हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचा और वहां से बस में बैठकर लखीमपुर गया। कई सारे गिफ्ट टैडीबियरए चॉकेलट और मिठाई युवक सीधे अपनी ऑनलाइन प्रेमिका के घर पहुंच गया। वह किशोरी को गिफ्ट दे ही रहा था कि परिवारजन ने उसे पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला। शोर सुनकर लोग जुट गए और सभी ने सलमान की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपित सलमान के पास से 16 सौ रुपये की नकदी और 11 जनवरी को यात्रा करने का लखनऊ से बंगलुरु का हवाई जहाज का टिकिट बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *