Monday, August 17, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौलीवाराणसी

वाराणसी में नौकरी का सुनहरा मौका: BBA-MBA युवाओं की सीधी भर्ती, ₹3 लाख से शुरुआत……. युवाओं के लिए बड़ा मौका

LTP Calculator में Walk-in Recruitment शुरू, BBA-MBA युवाओं के लिए रोजगार का मौका

वाराणसी। वित्तीय सेवा क्षेत्र में कार्यरत एलटीपी कैलकुलेटर ने वाराणसी स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न पदों पर Walk-in Recruitment शुरू की है। कंपनी की ओर से BBA और MBA योग्यताधारी युवाओं को Sales, Quality तथा Backend Team में रोजगार का अवसर दिया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को ₹3 लाख वार्षिक से शुरुआती पैकेज मिलेगा। योग्यता, अनुभव और पद के अनुरूप आगे बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। भर्ती प्रक्रिया में Freshers के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं।

एलटीपी कैलकुलेटर मुख्य रूप से Mutual Fund Distribution और SEBI Registered Research Analyst सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी वित्तीय सेवाओं के साथ टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेशकों को सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

कंपनी प्रबंधन के मुताबिक वाराणसी कार्यालय में टीम का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में Sales के साथ Quality और Backend Operations टीम को भी मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए योग्य युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी Walk-in Recruitment और इंटरव्यू से संबंधित जानकारी के लिए HR Savita से मोबाइल नंबर 8299262623 पर संपर्क कर सकते हैं।

कंपनी के अनुसार आने वाले समय में वाराणसी कार्यालय में विभिन्न विभागों में टीम का विस्तार और बड़े स्तर पर किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *