चंदौली – प्रेम जाल में फंसा 17 साल का छात्र, गुजरात ले गई युवती; मौका मिलते ही पिता को भेजी लोकेशन, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा……..स्कूल गया था छात्र, पहुंच गया गुजरात, फिर एक कॉल ने खोला प्रेम जाल का राज
चन्दौली। मुगलसराय पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग छात्र को प्रेम जाल में फंसाकर गुजरात ले जाने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मुगलसराय क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय छात्र आठ मई 2026 की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छात्र का मोबाइल भी लगातार बंद मिल रहा था। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर थाना मुगलसराय में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस विवेचना में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि अलीनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती गुंजा ने छात्र को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहला-फुसलाया और उसे गुजरात के कच्छ जनपद ले गई। वहां उसने किराये का कमरा लेकर छात्र को अपने साथ रखा और उसे किसी से संपर्क नहीं करने दिया।





