Tuesday, June 23, 2026
आजमगढ़उत्तर-प्रदेश

भीषण हादसा: दंपती समेत पांच की मौत, खत्म हो गया पूरा परिवार

आजमगढ़, लखनऊ।

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन पर स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से कंटेनर में घुस गई। भीषण हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन के पास शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार कार चलती ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार दंपती समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कंधरापुर थाने की पुलिस, एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव, सीओ सिटी शुभम तोदी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त करते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना की जानकारी मिलते ही बिहार के सिवान जिले में स्थित सिसवन में रह रहे परिवार के सदस्य आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *