8 बार के विधायक ने लखनऊ SGPGI में ली अंतिम सांस…….आदिवासी पितामह’ का निधन
सोनभद्र/लखनऊ।
सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक विजय सिंह गोंड का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित SGPGI में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं और इलाज चल रहा था।
विजय सिंह गोंड कुल 8 बार विधायक रहे और हाल ही में 2024 के उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दुद्धी सीट से उन्होंने आदिवासी राजनीति को नई पहचान दी। उन्हें क्षेत्र में ‘आदिवासी राजनीति का पितामह’ कहा जाता था।
गोंड आदिवासी समाज की आवाज को दशकों तक मजबूती से उठाने वाले विजय सिंह गोंड के निधन से सोनभद्र समेत पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनका पार्थिव शरीर आज रात तक दुद्धी आवास पहुंचने की संभावना है। अंतिम दर्शन के लिए शव को डीसीएफ कॉलोनी स्थित गोंडवाना भवन में रखा जाएगा।
अंतिम संस्कार शुक्रवार को दुद्धी के कनहर घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन..……



