Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

50 हजार रुपये र‍िश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं स्‍कूल की प्र‍िंसि‍पल, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

बरेली। स्कूल में हो रहे निर्माण कार्य में से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधानाध्यापिका को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी लिखाई गई है।

एंटी करप्शन के मुताबिक बारादरी थाना के राजनगर कालोनी निवासी राजकुमार ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि भुता के प्राथमिक विद्यालय म्यूड़ी खुर्द में उन्होंने निर्माण कार्य किया। भुगतान में से स्कूल की प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा 50 हजार रुपये की कमीशन मांग रही हैं। शिकायत पर जब एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि राजकुमार की शिकायत ठीक थी।

इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। बुधवार को राजकुमार को कैमिकल लगे नोट दिए गए। वह राजकुमार स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापिका को रिश्वत के 50 हजार रुपये दिए। नोट की गड्डी देते ही उन्होंने टीम को इशारा किया और टीम ने तत्काल ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सरिता वर्मा के हाथ धुलाए गए तो रंग भी छूटा। एंटी करप्शन की टीम उन्हें लेकर कोतवाली पहुंची और वहां उनके विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई। इस मामले में अब टीम आगे की कार्रवाई करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *