Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – यहां अचानक टेंपो पर गिरा सूखा पेड़, 4 लोग हुए गंभीर से घायल…..हादसा CCTV में हुआ कैद

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। चंदौली से सवारियों को लेकर सैयदराजा कस्बे की ओर जा रही एक टेंपो पर अचानक सड़क किनारे खड़ा सूखा आम का पेड़ टूटकर गिर पड़ा।

इस हादसे में टेंपो चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो सवारियों से भरा हुआ था। जैसे ही वाहन कस्बे के समीप पहुंचा, सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ की भारी डाली अचानक टूटकर टेंपो पर आ गिरी। पेड़ की टहनी इतनी भारी थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी निजी अस्पताल भिजवाया।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सूखा पेड़ लंबे समय से खतरा बना हुआ था, लेकिन लापरवाही के चलते उसे काटा नहीं गया। हादसे के बाद भी पेड़ का शेष हिस्सा खड़ा है, जिससे राहगीरों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल पेड़ को कटवाए, ताकि भविष्य में कोई और बड़ी दुर्घटना न हो सके।

फिलहाल घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *