Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौलीनई दिल्लीमिर्जापुर

Crypto Queen की गिरफ्तारी से खुला राज – दिल्ली से चंदौली तक फैला था ठगी जाल…………”बटन दबाते ही उड़ गए लाखों! फेसबुक चैट से शुरू हुआ क्रिप्टो स्कैम,, “फेसबुक पर आई दोस्ती, फिर बैंक अकाउंट हो गया खाली! “फर्जी क्रिप्टो ट्रेडिंग से लूटा भारत! महिला समेत 6 गिरफ्तार, कई राज़ खुले

यूएसडीटी निवेश ठगी गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत छह गिरफ्तार

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी, आरोपी दिल्ली, चंदौली और मिर्जापुर के निवासी

नई दिल्ली।

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण जिला साइबर थाना पुलिस ने यूएसडीटी (टीथर क्रिप्टोकरेंसी) में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल एक महिला समेत छह साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन उत्तर प्रदेश के चंदौली व मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक मैसेंजर के जरिए लोगों को संपर्क कर उन्हें यूएसडीटी ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देते थे। फिर एक फर्जी क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराते और उसमें निवेश दिखाकर फर्जी लाभ दर्शाते थे। जब पीड़ित अपनी राशि वापस मांगते तो 30 फीसदी “क्लियरेंस फीस” के नाम पर और पैसे ऐंठते।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के पिलंजी कोटला मुबारकपुर निवासी हिमांशु बैसोया (23), चंदौली के चकिया निवासी एक युवक (20), मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र के भदेवल निवासी आलोक सिंह (30) और गरिमा सिंह, दिल्ली के जैतपुर निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ लवी (28) तथा कमल इन्सां (29) के रूप में हुई है।

एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे यूएसडीटी में निवेश कर मोटा मुनाफा मिलने का झांसा देकर 10 लाख रुपये फंसा लिए। बाद में जब उसने रकम निकालनी चाही तो उससे 30% अतिरिक्त शुल्क मांगा गया। शक होने पर उसने शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और गरिमा सिंह को पहले पकड़ा। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल, एक लैपटॉप और चार बैंक पासबुक बरामद की हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों से भी संपर्क कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *