Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया सर्किल – कोचिंग में पढ़ने आई नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने किया दुराचार………पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल को भेजा

शहाबगंज , चंदौली । थाना क्षेत्र के टीरो गांव में कोचिंग में करने आई एक नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा की माता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । वही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

पीड़िता की माता ने बताया टीरो गांव निवासी सौरभ सिंह एक निजी कोचिंग संस्थान चलाता है जहां मेरी 9 वर्षीय पुत्री आठ महीने से कोचिंग पढ़ रही थी। रविवार की शाम को जब कोचिंग पढ़ने गयी थी उसी समय एकांत पाकर आरोपी ने मेरी पुत्री के साथ दुराचार कर दिया।घर वापस आकर जब पुत्री ने दुराचार की बात कही तो परिवार में हड़कंप मच गया।

शिक्षक द्वारा बालिका के साथ दुराचार करने की जानकारी होने पर अभिभावकों में जहां रोष व्याप्त है वही शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 65(2),5एम,6 के तहत अभियोग पंजीकृत बालिका का महिला पुलिस के देखरेख में मेडिकल कराया गया।वही कोचिंग संचालक के खोजबीन में जुट गई। थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज अगली कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *