चकिया शाम को मंडल के सभी पदाधिकारी व चेयरमैन, नेता पहुंचे……270 लोगों की मौत पर जताया दुःख, जलाया कैंडल
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
चकिया , चंदौली।
शुक्रवार को नगर पंचायत चकिया के गांधी पार्क परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल एक यात्री जीवित बचा। मृतकों में पूरा क्रू भी शामिल था। यह भारत के इतिहास का एक भयावह विमान हादसा है, और हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।







