डीएम साहब चंदौली डीपीआरओ नहीं मानते CDO के आदेश को…….सीडीओ के आदेश को डीपीआरओ 2 महीने से दिखा रहे हैं ठेंगा , 25 फरवरी को सीडीओ ने किया था…….ज्वाइन करने के बाद भी सालों से जमें बाबू को नहीं किया रिलीव, डीएम ने लिया संज्ञान
फ़रवरी में ही सीडीओ ने किया था 4 प्रधान सहायकों व वरिष्ठ सहायकों का स्थानांतरण
चंदौली। जनपद में इस समय जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की चर्चा तेजी से हो रही है। हो भी क्यों ना जब जिला पंचायत राज अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी के आदेशों को 2 महीने से ठेंगा दिखा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि डीएम साहब आप ही देख लिजिए डीपीआरओ साहब नहीं मानते सीडीओ के आदेश को। हुआ यूं कि बीते 22 फरवरी 2025 को जिले के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने 4 प्रधान सहायकों व वरिष्ठ सहायकों का पटल इधर से उधर किया था।
तत्कालीन सीडीओ के सेवानिवृत्त होने के बाद नये मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई आईएएस आए। जिसके बाद इस स्थानांतरण को दबा दिया गया। इसी बीच सहायक आयुक्त एवं निबंधन कार्यालय के प्रधान सहायक ने अपने नये दायित्व के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में ज्वाइंन कर लिया।








