आंगनबाड़ी भर्ती में घपला… सीडीपीओ पर रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो वायरल
बरेली, लखनऊ।
में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती शुरू से ही संदेह की घेरे में रही है। अब सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) के रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। ऐसे में विभाग के निष्पक्ष भर्ती के दावे पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं अधिकारी एक-दूसरे को बचाने में लगे हुए हैं।
शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए भर्ती की गई थी, लेकिन जिले में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी मनमानी करते हुए अभ्यर्थियों से जमकर उगाही की। आवेदनकर्ताओं को आरोप है कि जिस अभ्यर्थी ने ज्यादा रुपये दिए, उसका चयन मानकों को दरकिनारे करते हुए कर लिया गया। इसको लेकर बीडीओ, विभागीय अधिकारी, सीडीओ, डीएम तक से शिकायत की गई, लेकिन विभागीय अधिकरियों ने उच्चाधिकरियों को गुमराह करते हुए भर्ती को निष्पक्ष होना बताया और अपनी रिपोर्ट दी। जिसके बाद में मामला धीरे-धीरे शांत होने लगा।





