चकिया की बड़ी खबर, इस गांव में गोली लगने से युवक की हुई मौत….…. मौके पर पहुंचे सीओ व इंस्पेक्टर, शव को लिया
चकिया, चंदौली।
रविवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया कला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय नागेंद्र राजभर नामक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आई। इसके बाद डॉक्टर ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ राजीव कुमार सिसोदिया ने घटनास्थल का जांच पड़ताल किया। वहीं गोली मारने वाले व्यक्ति व उसके पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर भंगडा गांव निवासी श्यामू राजभर का छोटा पुत्र 32 वर्षीय पुत्र नागेंद्र राजभर किसी कार्य से बलिया कला गांव की तरफ गया हुआ था। वह बलिया कला गांव स्थित एक गोमती पर रख कर कुछ खाने पीने के लिए बैठा ही था कि अचानक बलिया कला गांव निवासी राम अनुज चौहान का पुत्र सुजीत चौहान अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। जिस गली नागेंद्र राजभर के पीठ में लगी। और मौके पर ही नागेंद्र छटपटा कर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद स्थानीय कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।








