Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशसोनभद्र

एक ही परिवार की तीन बहनें यूपी पुलिस में बनीं सिपाही, गांव में जश्न का माहौल

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव की तीन होनहार बहनें लड़कियों के लिए रोल माडल बन गई हैं। गांव की तीनों बहनों सुमन सिंह पटेल, मंजू सिंह पटेल और आराधना सिंह पटेल ने एक साथ यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है। पूरे गांव में जश्न का माहौल है। उनके पिता अनिल सिंह पटेल किसान हैं और माता राजकुमारी देवी गृहिणी हैं।

उनके दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यज्ञ नारायण सिंह पटेल थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना अहम योगदान दिया था। यह परिवार न केवल अपनी संघर्ष गाथा के लिए जाना जाता है, बल्कि अपनी नई पीढ़ी की शानदार उपलब्धियों के लिए भी प्रेरणा बना हुआ है।

परिवार में चार सदस्य हैं पुलिस में सिपाही

सेनानी यज्ञ नारायण सिंह पटेल के पांच पुत्रों के बच्चे-बच्चियों में चार सिपाही, एक असिस्टेंट मैनेजर (एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया) श्याम ललित सिंह पटेल, एक इंजीनियर (यूपीपीसीएल) शिवललित सिंह पटेल और अवधेश सिंह पटेल यूपी पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। यह परिवार मेहनत, लगन और देशसेवा का जीता-जागता उदाहरण बन गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *