चकिया में 23 को आयोजित करेगा होली मिलन समारोह, नये अध्यक्ष बने सुदर्शन…….. महामंत्री बने राजकिशोर
साहू समाज 23 मार्च को करेगा होली मिलन समारोह
साहू समाज के कार्यकारिणी का हुआ गठन
अध्यक्ष बने सुदर्शन गुप्ता व महामंत्री चुने गए राजकिशोर गुप्ता
भाजपा के मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वागत
चकिया, चंदौली ।
गुरुवार को नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर के परिसर में साहू समाज की एक आवश्यक बैठक समाज के अध्यक्ष संदीप गुप्ता उर्फ आशु गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान समाज के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से समाज के नए अध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता व महामंत्री पद पर राजकिशोर गुप्ता को चुना गया। वहीं नए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष बने संदीप गुप्ता उर्फ आशु गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 23 मार्च को होली मिलन समारोह पूर्व की तरह लक्ष्मी लान में आयोजित किया जायेगा।

नवागत अध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि आप सभी के उम्मीदों पर खड़ा उरने का प्रयास करुंगा। आपका सहयोग हमेशा समय समय पर चाहिए। 23 मार्च को भब्य रुप में होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा।

सर्वसम्मति से अध्यक्ष महामंत्री के अलावा सह मंत्री पद पर ईशान साहू, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता उर्फ फौजी, सह महामंत्री उमेश गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष प्रभु नारायण गुप्ता, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, सुदामा गुप्ता, प्रशन्ना गुप्ता चुने गए। वही संरक्षक रमेश गुप्ता, सलाहकार जेई शिवधनी गुप्ता व शिक्षक सुजीत गुप्ता चुने गए।इसी के साथ नगर प्रभारी राजन गुरु, मीडिया प्रभारी सोनू गुप्ता, सूचना मंत्री नन्दलाल गुप्ता को चुना गया।





