चंदौली – यहां पुत्र ने ईंट-पत्थर से कूंचकर पिता की कर दी हत्या, छोटे बेटे की हत्या के जुर्म में सात साल सजा काटकर आया था बाप
चंदौली।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर गांव में बेटे ने हथौड़ी, ईंट पत्थर से कूच कूच कर अपने 80 वर्षीय पिता की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुट गई। पिता अपने छोटे बेटे की हत्या के जुर्म में सात साल कारावास की सजा काटकर एक साल पहले ही जेल से घर आया था।






