चंदौली – ई लाटरी से 121 में से 33 का हुआ चयन, अब मिलेगा उनको
121 में से 33 किसानों का हुआ चयन – कृषि उप निदेशक
चंदौली ।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत सरकार द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मेकैनाईजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेजीड्यू एवं कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनान्तर्गत कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल पर दिनांक 21 जनवरी से दिनांक 4 फरवरी तक कृषि यंत्रों / कस्टम हायरिंग सेन्टर की बुकिंग की गयीहै।

उन कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह 11.00 बजे से एन०आई०सी० चन्दौली में सम्पन्न किया गया। किसान भाईयों द्वारा विभिन्न योजनाओं में कम्बाईन हार्वेस्टर, कस्टम हायरिंग सेन्टर, कल्टीवेटर, रोटावेटर, सुपर सीडर, पावर चेपकटर, स्ट्रा रीपर आदि कृषि यंत्रों की कुल 121 कृषकों द्वारा आनलाईन बुकिंग की गयी थी। जिसके सापेक्ष कुल 33 कृषकों को चयन किया गया है।




