चंदौली से सटे इस जिले में महाकुंभ से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत, सड़क पर बिखर गए शव के टुकड़े; कई लोग घायल….मचा कोहराम, नहीं रुक रहें आंसू , DM मौके पर पहुंची , एक ही गांव के सभी, 14 हुए घायल
गाजीपुर, लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।
गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर डीएम आर्यका अखौरी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया।






