चंदौली – SP व सीएमओ ने चंदौली समाचार के 2025 दैनिक पंचांग का किया शुभारंभ……..समाज में बदलाव के लिए सकारात्मक खबरों की पहल ज्यादा की जानी चाहिए – एसपी
चंदौली जिला मुख्यालय के शिवम् होटल में चंदौली समाचार के 2025 के दैनिक पंचांग का शुभारंभ (कैलेंडर की लॉन्चिंग) चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ,उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी युगल किशोर राय भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने चंदौली समाचार की उपलब्धियो की प्रशंसा करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कि चंदौली समाचार के दैनिक पंचांग (कैलेंडर) के चौथे संस्करण का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने चंदौली समाचार के 9 वर्षों में भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में पाठक होने की उपलब्धियो का जिक्र करते हुए कहा कि यह छोटे जिले का बड़ा कार्य है, कि कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है ।






